A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:हीराचक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रामनगर दुद्धी ने आश्रम पद्धति विद्यालय को 34 रन से हराया

हीराचक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रामनगर दुद्धी ने आश्रम पद्धति विद्यालय को 34 रन से हराया  

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

दुद्धी विकास खंड के हीराचक गांव में रविवार को हीराचक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रामनगर दुद्धी की टीम ने आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी की टीम को 34 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी प्रताप नारायण मिश्र ने फीता काटकर किया। पहले मैच में टॉस जीतकर आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रामनगर दुद्धी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद भी 8 विकेट पर केवल 60 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

रामनगर दुद्धी के उज्जवल सिंह को उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में सर्वाधिक 31 रन बनाए।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ मिश्र के साथ पारस नाथ चौबे, श्याम बिहारी तिवारी, राजकुमार मिश्रा, रामध्यान मिश्रा, राणा प्रकाश, संदीप कुमार, राकेश तिवारी, महावीर गुप्ता, नीलकुंडल मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!