A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

Sonbhadra news:श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ महावीरी झंडा अवतरण

जय बजरंग अखाड़ा समिति महुली के आयोजन में सादगीपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम

महुली/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा स्थापित महावीरी झंडा का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अवतरण किया गया। कार्यक्रम सादगी एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। 
विधि-विधान से पूजन के उपरांत महावीरी झंडा को अवतरित कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली का स्मरण करते हुए पूरे कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विंढमगंज पंकज गोस्वामी, समाजसेवी उदय कुमार शर्मा, किसान मोर्चा भाजपा विंढमगंज के मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, समिति के कोषाध्यक्ष भगवान दास कनौंजिया, सदस्य विनोद कुमार कनौंजिया एवं चन्दन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा समिति द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!