अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सौगातअयोध्या में साढ़े आठ करोड़ में 14 हजार स्क्वायर मीटर में तैयार हुई आधुनिक पार्किंग
150 से अधिक कार के लिए बने हैं ब्लॉक, ईवी स्टेशन भी बना बड़ी संख्या में खड़ी हो सकेंगी मोटरसाइकिलें
अयोध्या में बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक व श्रद्धालुओं को देखते हुए बनाई गई पार्किंग*-्योगी सरकार के निर्देश पर जेल के पीछे बनी है पार्किंग
अयोध्या,
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला कारागार के पीछे 14 हजार स्क्वायर मीटर के विशाल क्षेत्र में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पार्किंग का निर्माण कराया है। नगर निगम द्वारा तैयार इस पार्किंग में 48 बड़े वाहन, 150 से अधिक चार पहिया वाहन और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल खड़ी हो सकेंगी। यह सुविधा न केवल वाहनों की पार्किंग को सुगम बनाएगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।
योगी सरकार में अयोध्या अब वैश्विक स्तर पर धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। यहां हर दिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने इस पार्किंग को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराया है। यह पार्किंग शहर की भीड़भाड़ को कम करने और यातायात को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रकाश व अन्य व्यवस्थाएं भी हैं
पार्किंग में विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। यहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। यह सुविधा पर्यावरण के अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देगी और उन पर्यटकों के लिए लाभकारी होगी जो इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करते हैं। पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
जेल की दीवारों पर पेंटिंग और सेल्फी पॉइंटइस
पार्किंग को पर्यटकों के लिए आकर्षक भी बनाया गया है। जिला कारागार की दीवारों को रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है, जिनमें रामायण के दृश्य, अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व को दर्शाया गया है। इन दीवारों के पास पहुंच पेंटिंग के साथ सेल्फी ले सकेंगे।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए राहत
अयोध्या में पहले पार्किंग की कमी के कारण पर्यटकों को अपने वाहन सड़कों पर या असुरक्षित स्थानों पर खड़े करने पड़ते थे, जिससे यातायात जाम और असुविधा की स्थिति उत्पन्न होती थी। इस नई पार्किंग के बनने से न केवल पर्यटकों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी यातायात व्यवस्था सुगम होगी। रायबरेली, प्रयागराज व अम्बेडकनगर से हाईवे होकर नाका में प्रवेश करने के बाद मक़बरा से ओवर ब्रिज होकर पार्किंग स्थल पर पहुंचा जा सकेगा।
होंगी सभी मूलभूत सुविधाएं
पार्किंग स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्था की गई है। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया पार्किंग स्थल की सतह आरसीसी से बनी है। शौचालय के भी प्रबंध हैं। बूम बैरियर इत्यादि लगना है। स्टैंड के चार्ज के लिए जल्द टेंडर निकाला जाएगा।
सिद्धार्थनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
06/04/2026
सिद्धार्थनगर में बोर्ड परीक्षार्थियों को साइबर ठग बना रहे निशाना
05/04/2026
सिमगा में मेडिकल स्टोर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ संचालक गिरफ्तार
05/04/2026
भविष्य से भेंट” कार्यक्रम: विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन व प्रोत्साहन
05/04/2026
Sonbhadra news:मौत का जाल बना रेलवे अंडरपास — सड़क के बीच निकला 20 एमएम सरिया बना बड़ा खतरा
05/04/2026
“हाईवे होटल की बड़ी गलती या साजिश? वेज सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा”
05/04/2026
आईआईटी दिल्ली में टेक रेडियंस ग्रैंड फिनाले में गढ़वा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
05/04/2026
NHRSJC ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित
05/04/2026
अंबाला पुलिस की डेहा कॉलोनी में बड़ी छापेमारीः संदिग्धों पर कसी नकेल, बिना कागजात के 4 वाहन जब्त, पुलिस अधीक्षक अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना अंबाला शहर पुलिस द्वारा डेहा कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन थाना प्रबंधक सुरेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। नशा तस्करों पर पैनी नजर, अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे पुराने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और उनकी वर्तमान गतिविधियों को बारीकी से चेक किया। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!