A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अयोध्या श्रीराम मंदिर आन्दोलन से जुड़े संत डाॅ• रामविलास वेदांती जी का निधन हो गया

मध्यप्रदेश के रीवा में आज दोपहर 12:20 बजे उन्होनें जीवन की अंतिम सांस ली

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
सोमवार 15 दिसंबर 2025,
==========> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अयोध्या श्रीराम मंदिर आन्दोलन से जुड़े हुए संत और पूर्व सांसद डाॅ• रामविलास वेदांती जी का आज सोमवार 15 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार संत डाॅ• रामविलास वेदांती जी ने मध्यप्रदेश के रीवा में आज सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे जीवन की अंतिम सांस ली। वे 67 वर्ष आयु के थे। जानकारी के अनुसार संत डाॅ• रामविलास वेदांती जी की मध्यप्रदेश के रीवा में रामकथा चल रही थी, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। दो दिन से उनका इलाज रीवा के एक चिकित्सालय मे चल रहा था। आज सोमवार की सुबह उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें एयर लिफ्ट करके भोपाल एम्स ले जाने की तैयारी की गई थी। जानकारी के अनुसार एयर लिफ्ट एंबुलेंस पहुंच भी गई, किन्तु कोहरे के कारण लैंड नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को अयोध्या में उनकी जलसमाधि होगी
संत डाॅ• रामविलास वेदांती जी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ और जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चूके थे। डाॅ• रामविलास वेदांती जी अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में आरोपी ठहराए गए थे। वर्ष 2020 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें मामले से बरी कर दिया था। संत डाॅ• रामविलास वेदांती जी वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद से चर्चा में आए थे। रामजन्मभूमि न्यास के वे वरिष्ठ सदस्य भी रहें । बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में आरोपी ठहराए गए थे। राम मंदिर आन्दोलन में 25 से भी अधिक बार वे जेल भी गए थे। वर्ष 2020 में सीबीआई की अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में बरी कर दिया था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!