
अयोध्या
अवैध खनन करते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दो डंपर और एक जे सी बी मशीन को रात्रि में पकड़ लिया । पुलिस ने मिट्टी लदी बि
ना नंबर की दोनों डंपरो और जेसीबी मशीन को लाकर थाने पहुंचाया। जहा सूचना पर पहुंची डी टी ओ ने बिना नंबर प्लेटो की गाड़ियों को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया ।और प्रशासनिक कार्यवाही के लिए खनन अधिकारी का इंतजार हो रहा है । वही गाडियो के चालक भागने मे सफल रहे । जिन्हे पुलिस पकड नही सकी थाना क्षेत्र हैदरगंज के दोस्त ग्राम पुर ग्राम पंचायत में शनिवार की रात्रि में चल रहे अवैध खनन की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि रात्रि में उन्हें सूचना मिली थी। जिसके आधार पर हैदरगंज थाने की बिसुन बाबा चौकी प्रभारी दरोगा श्रीपति मौर्य मय पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध खान में लगी जेसीबी मशीन और दो डंपरो को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को पुलिस ने थाने लाई ।और अवैध खनन की जानकारी कार्यवाही के लिए खनन अधिकारी को दी गईहै। संभागीय परिवहन अधिकारी को बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों पर कार्यवाही के लिए सूचना दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची संभागीय विभाग की डीटीओ रानी सिंगर ने महिंद्रा कंपनी के डंपरो यू पी 45 बी टी 0629 , यू पी 45 बी टी 3974 और जेसीबी मशीन बिना नंबर पलेट को मोटर वाहन एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।वही पकड़ी गई जेसीबी मशीन के बारे में काफी चर्चा है।कि विगत महीने इसी जेसीबी मशीन से थाने के बगल ही एक आवासीय प्लांट प्लांट को ढहाया गया था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बतायाकि नायाब तहसीलदार के आदेश पर पकड़े गए वाहनों को थाने लाया गया । और अग्रिम कार्यवाही के लिए खनन अधिकारी को राजसव प्रशासन ने जानकारी दी है ।जो शीघ्र पहुंचकर कार्यवाही करेंगे।







