A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

आग लगी से चार घर जलकर हुआ राख,वही एक घर आंशिक रूप से जले

लाखों रुपए की हुई क्षती

साहिबगंज। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में आग लगने से चार घर पूर्ण तथा तीन घर आंशिक रूप से जलकर राख हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी पांडव मंडल के घर पर उनकी बेटी खाना बना रही थी।वही बताया जाता है,कि खाना बनाने के दौरान उनकी बेटी किसी काम से रसोई घर से बाहर निकली थी। इसी बीच आग की चिंगारी चूल्हे से निकलकर बगल में रखे जलावन पर गिर गई।इधर तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो पांडव मंडल के रसोईघर से गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट हुआ है।गैर सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद ग्रामीणों ने नदी से मशीन के सहारे पानी की जुगाड़ कर आग बुझाने का प्रयास किया।हालांकि तेज हवा के कारण पड़ोस के दुर्जू मंडल, वीरू मंडल हीरु मंडल के घर को आज अपनी चपेट में ले लिया।साथ ही लक्ष्मण स्वर्णकार के घर भी चपेट में आ गया। जिससे पांडव मंडल,दुर्जू मंडल,वीरू मंडल व हीरु मंडल के घर जलकर राख हो गया है। घर में रखें सभी सामान भी घटना में जल गया है।साथ ही लक्ष्मण स्वर्णकार के घर में रखे सामान जल गया है।आगलगी घटना की सूचना देने के वावजूद दमकल मौके पर नहीं पहुंच सके।ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह गंगा नदी से पंपसेट मशीन के सहारे कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझने के बाद दमकल पहुंचे। वही बताया कि घटना में करीब लाखों रुपए की क्षती होने की आशंका जताई गई।हालांकि राधानगर थाना के एएसआई रवि शंकर झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे।इधर घटना की सूचना मिलने पर अंचल निरीक्षक दारा पासवान मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के नुक़सान का जायजा लिया।दारा पासवान ने अविलंब राहत समाग्री वितरण करने की बात कही।

Back to top button
error: Content is protected !!