
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-05.04.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, गया
आज दिनांक-05.04.2026 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी-द्वारा LPG गैस की आपूर्ति एवं उपलब्धता से सम्बंधित प्रेस विज्ञप्ति निर्गत कर निम्न जानकारियां दी गई:-
1. जिले में घरेलू उपयोग के लिये रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रतिदिन डिमांड के अनुसार गैस सिलेंडर संबंधित कंपनियों के द्वारा सभी गैस एजेन्सी को प्राप्त हो रहा है। जिलानार्गत कार्यरत सभी 71गैस एजेन्सी पर संबंधित Oil Company द्वारा निर्वाध गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। जिला में खपत अनुसार प्रतिदिन गैस प्राप्त हो रहा है।
2. गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर बुकिंग की अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। गया जिले की जनता से अपील है कि बुकिंग अवधि के लिये किसी भी अन्य तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे, सरकार द्वारा अभी कोई तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
3. गैस बुकिग दर्ज होने के पश्वात् 4-5 दिनों के अन्दर घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बुकिंग के पश्चात् घर पर होम डिलेवरी के द्वारा गैस सिलेण्डर घर पर ही पा सकते है, अतः उपभोक्ताओ को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड लगाने की आवश्यकता नहीं है।
4, तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु आमजन अपनी समस्याओ या हो रही कठिनाईयों से जिला कन्ट्रोल रुम के नम्बर 0631-2222253 पर जिला के कोई भी गैस उपभोक्ता अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। सभी शिकायतकर्ता से प्राप्त शिकायत को संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/गैस एजेन्सी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को तत्क्षण अग्रसारित किया जाता है। जिससे शिकायत का निवारण तुरन्त किया जा सके।
6, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के बाजारों में अवस्थित होटलो / गैस प्रतिष्ठानों की जाँच नियमित रूप से करायी जा रही है.
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






