
आभूषण चोरी का खुलासा, सदर थाना पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
पाली। निकटवर्ती हेमावास गांव में मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी की वारदात का सदर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 1 जनवरी को हेमावास निवासी कालूराम प्रजापत के मकान से चोर 15 ग्राम सोने व करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने तकनीकी
साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच करते हुए आरोपी हेमावास गांव निवासी प्रमोद प्रजापत (32) को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस आरोपी से चोरी गए माल की बरामदगी के साथ अन्य चोरी व नकबजनी की वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है।





