A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़नागपुरराजनीति

कांग्रेस की वोटर यात्रा के दौरान अपमानजनक शब्द कहने को लेकर पुतला दहन

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ सोमवार 01 सितंबर 2025,- संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की बिहार वोटर यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच से देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता के प्रति अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले पुतला दहन का कार्यक्रम गौरेला के संजय चौक मे रखा गया। ज्ञात हो कि संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के द्वारा चुनाव के दौरान मतदान मे मत चोरी का आरोप लगाया गया था। वोट चोरी को लेकर संसद मे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने हाल मे बिहार मे रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान उनके सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता को लेकर अपमानजनक शब्द कहने का मामला सामने आया । जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह जगह इसका विरोध शुरू हो गया। सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री एवं उनकी माता जी के अपमान को लेकर आज गौरेला में भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया । जिसमे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य एवं भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आशीष गुप्ता ने आक्रोश प्रकट किया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!