
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐
मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर
*रैली निकालकर दिया स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश*
मंडला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन तथा स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत कटरा में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” और “स्वच्छता का उत्सव – स्वच्छता के संग” अभियान का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना और स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है।
मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने से बीमारियों का खतरा कम होता है, सकारात्मक सोच का विकास होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अभियान के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वच्छता ग्राही, परामर्शदाता और ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से तिरंगे का सम्मान और स्वच्छता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप सीताशरण, भाजपा मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) श्रीमती अनीता तिवारी, सरपंच देवदरा शेर सिंह, अजीत विरानी, जनपद पंचायत सदस्य, हरिशंकर (सरपंच कटरा), अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, जिला समन्वयक (जन अभियान परिषद) राजेंद्र चौधरी, जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन) सुश्री सीमा पटले, बी.डी. भैसारे (प्रबंधक, आजीविका मिशन), कपिल तिवारी (परियोजना अधिकारी), राजाराम मरावी (विकास खण्ड अधिकारी), संतोष कुमार झारिया (विकास खण्ड समन्वयक), श्रीमती रश्मि वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राएं, परामर्शदाता गण, स्वच्छता ग्राही एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराया।



