
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 17 मार्च 2026
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड में आज “सदस्यता महा अभियान 2026” को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सदस्यता प्रभारी इंजीनियर दिवाकर सिंह ने की, जबकि सह-प्रभारी संतोष सागर एवं जिला महासचिव सुनील कुमार मांझी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इंजीनियर दिवाकर सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि वजीरगंज विधानसभा के सभी 19 पंचायतों में सदस्यता अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा और कम से कम 10,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प है। पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुड़कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं पार्टी संरक्षक श्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व को और सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रामबली मांझी, जिला सचिव उमेश मांझी, दयाल कुमार, सावित्री कुमारी, द्वारिका मांझी, अंजू देवी, सुषमा देवी, रामजनम मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया।
निवेदक:
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




