
ङीङवाणा-कुचामन जिले के मकराना शहर मे कुम्हार समाज सेवा समिति, तहसील मकराना (जिला डीडवाना/कुचामन) द्वारा पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक सूरतगढ़ श्री डूंगरराम गेदर के 59वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर – “रक्तदान.. महादान..” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से सी.बी.एम. ब्लड बैंक, मकराना में आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष – रामदेव प्रजापत (बोरावड़) उपाध्यक्ष – ताराचंद घोड़ेला सचिव – पूरणमल (सुरेश कुमावत, मकराना) सहसचिव – राधेश्याम प्रजापत कोषाध्यक्ष – अमरचंद नोखवाल प्रचार मंत्री – बाबूलाल गेदर, मनोज नेमीवाल (मकराना) ने समस्त समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस महादान में सहभागी बनने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




