A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखेलछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ के सरगुजा में भी ओलंपिक शुरू किये जा ने की घोषणा

उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने की घोषणा


+++++++++++++++++++++++++++++ सोमवार 08 सितंबर 2025-: छत्तीसगढ राज्य के उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने बिलासपुर के बहरतराई स्टेडियम के बाद अब सरगुजा जिले में ओलंपिक शुरू करने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने यह घोषणा 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर की है मालूम हो कि छत्तीसगढ एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित की गई तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ प्रदेश भर से करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 05 सितंबर से लेकर 07 सितंबर 2025तक खेले इस इस प्रतियोगिता में 17 खेलों की 138 विधाओं में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने प्रतियोगिता में विजयी हुए खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हारता जीतता नहीं है, बल्कि खेलों से बहुत कुछ सीखा जाता है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जब कोई भाग लेता है तो प्रतिभा में निखार आता है। छत्तीसगढ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य सरकार ने बंद पड़े हुए राज्य अलंकरण सम्मान को फिर से शुरू किया है। भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी आरंभ किया गया है। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला जी ने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री जी का यह पहला सार्वजनिक आयोजन था।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!