
*प्रेस रिलीज*
*जिला पदाधिकारी कार्यालय में श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की बैठक आयोजित•*
गयाजी के जिला पदाधिकारी कार्यालय में आज श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी श्री रामनवमी शोभा यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को जुलूस (लाइसेंस) देने में होने वाली समस्याओं को दूर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा पूरे मार्ग में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शोभा यात्रा के मार्ग में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए, पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा जहां-जहां सड़कें टूटी हुई हैं उनका शीघ्र मरम्मत कराया जाए। इसके अलावा बिजली के लटकते तारों को ऊपर कराया जाए और पूरे जुलूस की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाए. उन्होंने आगे कहा कि साउंड सिस्टम को लेकर प्रशासन द्वारा जो अनावश्यक परेशानियाँ उत्पन्न की जाती हैं, उन्हें दूर किया जाए तथा बिना कारण झंडा समितियों को परेशान न किया जाए।
वहीं संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन और समिति मिलकर इस वर्ष की शोभा यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और भव्य बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि समिति द्वारा उठाई गई मांगों को पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समिति के महामंत्री मणिलाल बरिक ने कहा कि शोभा यात्रा के दिन यातायात की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो तथा पूरे मार्ग में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने कहा की बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया गया कि 15 मार्च तक सभी रूट का वेरिफिकेशन (सत्यापन) किया जाएगा। इसके उपरांत 23 मार्च को जिला अधिकारी महोदय एवं एसएसपी महोदय के साथ सभी समितियों के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से रूट वेरिफिकेशन किया जाएगा। साथ ही शोभा यात्रा के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी तथा समय पर सभी जुलूसों को लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।
बैठक के अंत में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि श्री रामनवमी शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर अनिल स्वामी,जगदीश शर्मा, कौशलेंदर कुमार,हिमांशु कुमार,साकेत झा,नवीन वर्मा,देवोतम कुमार,मनीष कुमार,चंदन कुमार,शशि कुमार,विकाश कुमार,नवीन कुमार,मुन्ना सिंह,सुनील बम्बइया,मुन्ना जी आदि मौजूद रहे.
सूरज सिंह
मीडिया प्रभारी श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति,गया जी
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





