
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश),पाली के तत्वाधान मे 19/3/26 को
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र, इंद्रा नगर, पाली मे किया गया। इस विधिक जागरूकता शिविर मे मांगीलाल तंवर पीएलवी अधिकार मित्र ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100, कार्यस्थल पर महिलाओ के साथ यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013,बालविवाह, कन्या भूर्ण हत्या,नशामुक्ति,बाल तस्करी,घरेलू हिंसा, बाल अधिकार आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस शिविर मे उमा बंजारा कार्यकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम मे ममता भाटी सहयोगिनी, जतनी साथिन, मनीषा, गेंदु, कुमकुम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे बालविवाह की शपथ भी दिलवाई गयी।







