A2Z सभी खबर सभी जिले की

टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से गिरा युवक, बायां हाथ गंभीर रूप से घायल

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र में घिवही रेलवे गेट के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से गिरने के बाद युवक का बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शाहगंज राबर्टसगंज निवासी आलम (42 वर्ष), पुत्र रमजान के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के विंढमगंज और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच घिवही रेलवे गेट के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान प्यास लगने पर आलम ट्रेन के गेट के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका बायां हाथ ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी।
घटना के बाद घायल युवक ट्रैक किनारे पड़े रहे। गुरुवार तड़के सुबह आसपास के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत विंढमगंज पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!