A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद नगर निगम बोर्ड ने पेश किया 952.8 करोड़ का बजट प्रस्ताव, राजस्व वसूली का लक्ष्य बढ़ा

*धनबाद :* धनबाद नगर निगम (DMC) बोर्ड की पहली बैठक सोमवार बाबूडीह स्थित विवाह भवन में हुई। इस बैठक में नगर निगम के लिए फंड और महत्वपूर्ण नगरीय सुविधाएं जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्ष मेयर संजीव सिंह ने की।

इस बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व वसूली का लक्ष्य 8.24 करोड़ अधिक कर दिया है। पिछले वर्ष राजस्व वसूली का लक्ष्य 130.58 करोड़ रुपये था लेकिन इस वित्तीय वर्ष में 138.24 करोड़ रुपये रखा गया है। इस बार सबसे अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य होल्डिंग टैक्स में निर्धारित किया गया है।

केवल होल्डिंग टैक्स में 75 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। होर्डिंग में 2.65 करोड़ रुपये, वाटर यूजन चार्ज 2.2 करोड़, नक्शा पास करने के एवज में 10 लाख तथा पार्कों से पांच लाख रुपये वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में 952.8 करोड़ बजट का प्रस्ताव पेश किया गया।

जिसमें शहर की साफ-सफाई पर खर्च किए जाएंगे। वहीं सड़क, नालियां एवं पार्कों आदि के निर्माण पर 130 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार और आपरेशन व रख रखाव पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। फिलहाल किसी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं है। इन प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!