A2Z सभी खबर सभी जिले की

धर्मनगरी के विशाल ने बनाई अलग पहचान, अपनी ही वीडियो में निभाए डबल रोल

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

धर्मनगरी के विशाल ने बनाई अ लग पहचान, अपनी ही वीडियो में निभाए डबल रोल

 

हरिद्वार। धर्मनगरी के युवा कंटेंट क्रिएटर विशाल ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता के दम पर बीते दो वर्षों में सोशल मीडिया की दुनिया में एक नई पहचान कायम की है। खास बात यह है कि विशाल अपनी वीडियो में खुद ही डबल रोल निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

 

विशाल की वीडियो में एक ही फ्रेम में उनके दो अलग-अलग किरदार नजर आते हैं, जो हास्य, सामाजिक संदेश और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी एडिटिंग स्किल और अभिनय के जरिए ऐसा प्रभाव पैदा किया है कि उनकी वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि विशाल की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि जुनून और निरंतर प्रयास हो, तो छोटे शहर से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है।

 

विशाल का कहना है कि वे आगे भी इसी तरह नए-नए कंटेंट के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!