A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नया भवन विकास और विश्वास का प्रतीक बने- विधायक लारिया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा के अंतर्गत कर्रापुर में विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 93.3 लाख रू.के नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यह भवन केवल एक प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि जनभावनाओं, उम्मीदों और स्थानीय विकास के संकल्पों का प्रतीक है। यह भवन इस बात का संदेश है कि कर्रापुर अब अपने अतीत के साथ-साथ आधुनिक भविष्य की ओर अग्रसर है। नगर परिषद का यह नया भवन कर्रापुर के नागरिकों की आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक बनें। उन्होंने कहा कि इस भवन में बैठने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक की बात को संवेदनशीलता के साथ सुने और समाधान के लिए तत्पर रहें। उन्होंने आगे कहा कि नए भवन के निर्माण से नगर परिषद की सेवाएं बेहतर तरीके से आमजन को मिलेगी। कर्रापुर के विकास के लिए जो विजन रखा हैं, उसमें सभी मिलकर अपना सहयोग दें। कर्रापुर में जनभावनाओं के अनुरूप शहर के सर्वांगीण विकास के व्यापाक विकास कार्य होंगे। कर्रापुर एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष,नपाध्यक्ष कर्रापुर, वरिष्ठजन,पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, सरपंच,पाषर्दगण, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!