
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, शुक्रवार 15 जनवरी2026
======> महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव 2026 संपन्न हो चुके हैं। महानगरपालिका चुनाव के लिए कल गुरूवार 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुआ जो कि शाम 5:30 बजे तक चला, मतदान करीब 51•58% रहा। आज शुक्रवार 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से सभी दस जोन के लिए मतगणना शुरू हुई। मतगणना के प्रथम चरण के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों को बढ़त हासिल हुई। चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने मनपा के 151 सीटों में से 104 पर विजय प्राप्त की। कांग्रेस को 33 सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ा। शिवसेना शिंदे गुट को एक, शिवसेना उद्धव गुट को 02, एनसीपीअजीत पवार को 01 , तथा अन्य को 10 सीट पर जीत मिली । भाजपा से जितेंद्र कुकड़े, मायाताई इवनाते, बाल्य बोरकर, पिंटू झलके , शिवानी दानी , दिलीप दवे को जीत हासिल हुई। कांग्रेस से अभिजीत झा,जैसे नेताओं को विजय प्राप्त हुई। एनसीपी से आभा पांडे , शिवसेना उद्धव गुट से किशोर कुमेरिया जैसे नेताओं को जीत मिली। भाजपा ने गत पंद्रह वर्षों से महानगरपालिका पर अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है महानगर पालिका नागपुर मे सबसे आश्चर्यजनक परिणाम एआईएमआईएम मुस्लिम लीग का भी रहा। नागपुर महानगर पालिका चुनाव मे चुनाव परिणाम मे भाजपा का दबदबा एकबार फिर से बरकरार रहा। भाजपा ने 2026 मे एकबार फिर से मनपा नागपुर मे प्रचंड जीत दर्ज की। समाचार लिखे जाने तक भाजपा को 104 सीटों पर विजय मिली ।




