A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

पराली जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही रोकी जाएगी किसान सम्मान निधि

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की अपेक्षा हो रही लगातार वृद्धि होने को देखते हुए प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निश्चय किया है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ ही उन्हें मिलने वाली किसान सम्मान निधि पर भी रोक लगाई जाएगी। जिन गांवों में पराली की घटना ज्यादा हुई है उनके प्रधानों को भी जिम्मेदार बनाते हुए कठोर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक पराली जलाने में सर्वाधिक मामले हाटा एवं कप्तानगंज तहसीलों से प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने कठोर निर्देश देते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पराली जलने की घटना पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जनपद में अब तक लगभग पचासी किसानों पर 225000 का जुर्माना लगाया गया है जिनमें से 10 किसानों से 25000 की जुर्माना राशि वसूल भी की गई है। इस मामले में अब तत्काल कार्रवाई करते हुए जलने की घटना की पुष्टि पर तुरंत पर्यावरण को क्षति पहुंचाने की राशि वसूलने का निर्णय लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!