A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

फर्जी आधार नंबर, वेरिफाई जरूर करें ,

हर बारह अंकों वाला नंबर आधार नंबर नहीं हो सकता


+++++++++++++++++++++++++++++++++ सोमवार 08 सितंबर 2025-: हमारे देश में आईडी प्रूफ के तौर आधार कार्ड सभी मान्य है। अक्सर करके कई बार यह भी देखा जाता है कि लोग बिना किसी जांच पड़ताल के किसी भी आधार नंबर को सही समझ लेते हैं। परन्तु हर बारह अंकों वाला नंबर आधार हो यह सही नहीं हो सकता। आधार नंबर का समय समय पर वेरिफिकेशन करना भी जरूरी होता है। वेरिफिकेशन करने से यह पत चल जाता है कि आधार फर्जी तो नहीं है या फिर गलत तो नहीं है। फर्जी आधार कार्ड की सही जानकारी यूआईडीएआई साइट पर मिलती है। साइट पर आधार वेरिफाई करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। यूआईडीएआई किसी भी आधार नंबर की वेरिफाई करने की सुविधा उपलब्ध करवाती है, और इस सुविधा का लाभ लेना बहुत ही आसान होता है। आधार वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की साइट-uidai•gov.in पर जाएं, और यहां अपनी पसंदीदा भाषा को चुने। माई आधार” सेगमेंट के आधार सर्विसेज में वेरिफाई आधार नंबर पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलने पर अपना आधार नंबर तथा दिए गए कैप्चा कोड को डालकर वेरिफाई पर क्लिक करें । इतना करने के बाद आपके द्वारा दिया गया आधार नंबर सही है तो और डिटेक्टिवेट नहीं हुआ है तो आपके द्वारा दिए गए आधार नंबर के मौजूद रहने और ऑपरेशनल होने का स्टेट्स बेवसाइट पर दिखाई देगा। आधार वेरिफिकेशन से यह जानकारी हो जाती है कि आपका दिया हुआ आधार नंबर सही है की नहीं । आधार कार्ड में एक क्यूआर कोड भी रहता है जिसका उपयोग करके आधार का वेरिफिकेशन किया जा सकता है। मोबाईल एप्प एम आधार डाउनलोड करें। इसमें आधार वेरिफिकेशन के ऑप्शन दिखेगा। पहले ऑप्शन में “आधार वेरिफाई” में आप आधार नंबर से वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इसके दूसरे ऑप्शन क्युआर कोड में आधार कार्ड में दिए गए क्युआर कोड को स्कैन करके भी आप पता कर सकते हैं कि आधार नंबर सही या नहीं ।इसके अतिरिक्त आप आधार क्युआर स्कैनर एप्प की माध्यम से भी क्युआर कोड स्कैन करके अपने आधार कार्ड की उचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!