
बिहार मुंगेर रविवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने दसवीं बोर्ड की रिजल्ट जारी किया है जिले के बहादुर नगर कचहरी टोला निवासी पंकज कुमार सिंह के पुत्र लोकेश भारद्वाज ने 95.02% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन किया है लोकेश भारद्वाज के तीसरे स्थान प्राप्त करने पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता अधिवक्ता प्रणव कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लोकेश ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले माता-पिता एवं मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज का भी नाम रोशन किया है उन्हें इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।








