
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर : विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर रविवार की शाम में दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
उस मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। रमजान का पवित्र महीना हमें इंसानियत, सेवा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना का संदेश देता है।
उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक एकता बनाये रखने की अपील की। विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। इफ्तार पार्टी के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलता है तथा सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने की प्रेरणा मिलती है।
झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में एकता और प्रेम का वातावरण बनता है तथा सभी समुदायों के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, यासीन अंसारी, झामुमो के युवा नेता दीपक प्रताप देव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाहक अंसारी, तनवीर खान, शरीफ अंसारी, तबीब अंसारी, जिपस खरौंधी धर्मराज पासवान, तस्लीम खान सीनियर, शमीम खान, मुक्तेश्वर पांडेय, राहत हुसैन, महमूद आलम सीनियर, तस्लीम खान, हिफाजत अंसारी, मौलाना एजाज अंजुम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



