A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा मध्य मंडल गयाजी द्वारा सेवा पखबाड़ा के अंतर्गत एक विशाल रक्त शिविर का आयोजन 12अप्रैल 2026को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गया जी मे किया जायेगा l

भारतीय जनता पार्टी, मध्य मंडल गया जी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गया जी परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।
मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सोनू एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान सिद्ध हो सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में भाग लें एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
शिविर को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे पूर्व पंजीकरण अवश्य कराएं। पंजीकरण हेतु संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:
📞 8888594965 | 7909032948
भारतीय जनता पार्टी, मध्य मंडल गया जी सभी आमजन से आग्रह करती है कि वे स्वयं रक्तदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
“रक्तदान महादान – आपका एक निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!