
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
: प्रेम में दीवानी एक किशोरी ने ऐसा घातक कदम उठा लिया, जिससे माँ की जान भी जा सकती थी। वह माँ को नींद की गोलियाँ खिलाकर प्रेमी संग भाग निकली। पुलिस ने दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहाँ से बालिका को अभिभावक के संरक्षण में दे दिया गया, जबकि प्रेमी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली कक्षा 8 में पढने वाली लगभग किशोरी (15) का पड़ोस के ही नाबालिग लड़के से प्रेम हो गया। किशोरी ने अपनी माँ के खाने में नींद की गोली मिला दी। माँ के सो जाने के बाद वह प्रेमी के घर से भाग निकली।

प्रेमी उसे लेकर अपनी मौसी के यहाँ गया और वहीं अपनी स्कूटि रखकर पुणे चला गया। वहाँ जाकर दोनों ने एक मन्दिर में विवाह किया और लगभग 15 दिन तक किराए के मकान में रहे। इधर, किशोरी के पिता ने लड़के के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। सूचना मिलने पर प्रेमी जोड़े झाँसी लौट आए, जहाँ किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्य परवीन खान, कोमल सिंह, दीप्ती सक्सेना एवं हरिकृष्ण सक्सेना ने काउंसलिंग के बाद दोनों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। वहाँ से पुलिस ने प्रेमी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा सकता है। D





