A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

मेला हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है -लारिया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकर संक्रांति के पर्व पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाकरोन में धसान नदी के पास स्थापित अति प्राचीन शिव मंदिर के समीप लंबे समय से चले आ रहे बुंदेली मेले की परंपरा आज भी कायम है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के साथ मेले का भव्य उत्सव देखने को मिला, बड़ी संख्या में मेला देखने जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। खाकरोन मेला धीरे-धीरे समाप्त हो रहा था, इस संस्कृति को जीवित रखने का हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। मेले, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और मनोरंजन के लिए आयोजित किए जाते हैं। मेले, किसी समाज की संस्कृति और परंपरा का दर्पण हैं। मेले के जरिए पुरानी पीढ़ी नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराती है। मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे है। उन्होंने मेले की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया। मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधि,सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!