
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार का संदेश
“आज हम संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रतीक और समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की
बाबासाहेब का सपना था एक ऐसा समाज जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार, शिक्षा, सम्मान और अवसर प्राप्त हो। इस दिशा में शासन सतत प्रयासरत है, और उनके विचारों को मूर्त रूप देने हेतु कई जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं:
- अंबेडकर सामाजिक नवोदय योजना – वंचित वर्गों के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु सहायता।
- अस्पृश्यता उन्मूलन कार्यक्रम – सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए।
- डॉ. अंबेडकर आवास योजना – निर्धन एवं वंचित वर्गों को आवास उपलब्ध कराना।
- संविधान साक्षरता अभियान – आम जनता को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना।
- स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाएँ – अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उद्यमियों को प्रोत्साहन।
आइए, हम सब मिलकर बाबासाहेब के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं और एक समावेशी, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त द्वितीय श्री भगवान शरण, डिप्टी डायरेक्टर दिव्यांग जन कल्याण श्री राज बहादुर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण स्वप्न कुमारी सहित कमिश्नरी के अन्य स्टाफ प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
स











