
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकरोनिया थाना पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर₹20000 की लूट की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को फरियादी इंद्रपाल अहिरवार ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि प्राइवेट वह एक प्राइवेट कंपनी कृष्णा नगर शाखा मकरोनिया में काम करता है। 12 अगस्त को बाइक से किस्तों की राशि लेकर लौट रहा था तभी सिरोंज के पास तीन बदमाश मिले जिन्होंने बाइक रोककर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और चाकू अड़ा कर रूपों से भरा बैग छीन लिया। बैग में₹20000 से अधिक बा अन्य सामान रखा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया जांच करते हुए संदेश के आधार पर आरोपी हरीश विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया और थाने लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों का नाम बताएं जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी योगेश अहिरवार और करण पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उपयोग की गई बाइक चोरी की थी पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 12700 नगद बाइक चाकू बरामद किया है।। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरीश ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात में उपयोग की गई बाइक को मकरोनिया रेलवे स्टेशन के रंगोली गार्डन के पास से चुराया था। जिसकी शिकायत मकरोनिया थाने में पहले
दर्ज है।उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश के साथी आरोपी रज्जन अहिरवार को भी गिरफ्तार किया है। मकरोनिया थाना प्रभारी से शिवम दुबे ने बताया कि लूट के वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से नगद व बाइक जब्त की है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।













