

आरा: भोजपुर जिले के बुनियादी केंद्र में आज समाज कल्याण विभाग के द्वारा एक समारोह आयोजित कर दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इस मौके पर भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार ने 30 लोगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान किया एवं हरी झंडी दिखाकर उन लोगों को घर के लिए रवाना किया। समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित योजना के तहत भोजपुर जिले के चुने हुए 30 दिव्यांग जनों को यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इस मौके पर दिव्यांगजन काफी खुश दिख रहे थे।वहीं भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि अब लोगों को मोटराइज्ड बैटरी युक्त ट्राई साइकिल प्रदान किया जा रहा है ताकि दिव्यांगजन लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं हो और आज इन लोगों को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है और आगे भी जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर समाज कल्याण विभाग के द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने का काम किया जाएगा।






