कोरियाछत्तीसगढ़

*वीडियो- जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण सहमे लगभग 18 से 20 हाथियों की धमक*

 

कोरिया- जिले से सोनहत में तमोर पिंगला गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर वन परिक्षेत्र सोनहत के ग्राम कछाडी के जंगलों में हाथियों की धमक हुई है 

 बीते तीन दिनों से लगातार 15 से 20 हाथियो का दल गांव के आसपास कर रहा विचरण कर रहा है 

रात होते ही हाथियो का दल खेतो में लगे धान की फसल को खाकर,रौंदकर कर रहे नष्ट,

लगभग 2 से तीन एकड़ में लगे धान की फसल को किया पूरी तरह से किया बर्बाद,ग्रामीणों के सूचना के बाद भी वन अमला हाथियो को गांव से दूर खदेड़ने नहीं कर रहा उपाय। हाथियो से भयभीत ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर पिछले कुछ दिनों से एक हाथी अपने दल से बिछड़ गया है तो गांव के आसपास ही विचरण कर रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है।समय रहते वन विभाग को हाथी को जंगल की तरफ भगाने की आवश्यकता है ।

Back to top button
error: Content is protected !!