A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरिद्वार :दक्ष रोड ,जगजीतपुर ,कनखल मधवानंद आश्रम में हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा और श्री राम कथा का भव्य और दिव्य रूप में आयोजन

हरिद्वार :दक्ष रोड जगजीतपुर, कनखल स्थित मधवानंद आश्रम में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा और राम कथा का भव्य और दिव्य रूप में आयोजन हो रहा है।  जिसे सूरत से आए श्री भेरूमल जी चावड़ा, श्री मुकेश भाई चावड़ा, श्री राहुल भाई चावड़ा जी ने मिलकर कराया है ।इस कथा में दूर-दूर से सभी भक्तजन आए हुए हैं। देश के कोने-कोने से यहां भक्तजन आए हैं जिनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था श्री भेरूमल जी, मुकेश भाई जी और राहुल भाई जी के द्वारा दी गई है निशुल्क रूप से यह व्यवस्था सभी भक्तजनों के लिए रखी गई है ।

कथा व्यास पीठ पर आसीन श्री महेश कृष्ण उपाध्याय ठाकुर जी के मुखारविंद से सभी भक्तजन कथा का श्रवण कर रहे हैं जो की वृंदावन धाम से आए हुए हैं। श्रीमद् भागवत कथा और श्री राम कथा दोनों ही कथा साथ-साथ आश्रम में चल रही है  श्रीमद् भागवत कथा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक होती है जिसे भक्तजन श्रवण करते हैं और श्री राम कथा का समय रात्रि 8:00 बजे से 11:00 तक है यानी आप समझ सकते हैं दिन की शुरुआत मे  भक्तजन ठाकुर जी की लीलाओं का वर्णन सुनते हैं और रात्रि में शयन से पहले श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। समाज में सभी को आध्यात्मिक और सनातन कार्य करने चाहिए। श्री वृंदावन धाम से आए व्यास जी ने सभी भक्तों को धर्म के प्रति अग्रसर होने का संदेश दिया और आध्यात्मिक और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए अपने जीवन को धन्य करने का मार्ग बताते हुए कहा कि मानव जीवन पाना बहुत ही दुर्लभ है इसलिए इस जीवन को परोपकार, समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पित करें।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!