A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण,

महराजगंज।

जिलाधिकारी सतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य मेले के दौरान 16 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

हालांकि निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र की कई खामियां सामने आईं

कमरों में अंधेरा, सफाई व्यवस्था खराब, किचन की स्थिति संतोषजनक नहीं, आलमारियों का रखरखाव खराब और अनुपयोगी सामान बिखरा मिला। अग्निशमन यंत्र गलत स्थान पर रखा मिला और ऑटो क्लेव मशीन भी बंद पाई गई, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

डीएम ने तत्काल सभी व्यवस्थाएं सुधारने, साफ-सफाई दुरुस्त करने और उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी भी जांची गई, जिसमें एंटी-रेबीज वैक्सीन जनवरी 2027 तक वैध पाई गई।

स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में 8 प्रसव होने की जानकारी भी मिली, जहां एक प्रसूता और नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सेवाएं बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचनी चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!