A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिलारी मुरादाबाद दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दंपति सहित चार लोग घायल घायलों को बिलारी सीएचसी में कराया भर्ती हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

बिलारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: दंपति समेत चार लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल रेफर किया

बिलारी के खोखड़ा गांव के पास शनिवार को दो बाइकों
की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
घायलों में एक दंपति भी शामिल है। सभी घायलों को
पहले बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में
हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रजनीपति सुमित अपनी पत्नी के
साथ बाइक पर पटवारी जिला रामपुर से बिलारी क्षेत्र में
रिश्तेदारी में आ रहे थे। इसी दौरान शहद निवासी फैजान
पुत्र अहमद हसन, अंजुम को रिश्तेदारी से बुलाकर
सहसपुर लौट रहे थे।
खोखड़ा गांव के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में
टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक और
पीछे बैठे दोनों सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद
लोगों ने घायलों को तुरंत बिलारी सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला
अस्पताल रेफर कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!