A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

कमाती धौड़ा सरना स्थल में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।।

कमाती धौड़ा सरना स्थल में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।। 

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। महावीर नगर बुकबुका पंचायत के कमाती धौड़ा सरना स्थल में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं लोगों की उपस्थिति में पाहन ने पारंपरिक रूप से  पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना  में पारंपरिक पोषाक में महिला पूरूष शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रंथू उरांव एवं संचालन राजकुमार उरांव ने किया। इसके बाद आयोजन स्थल पर दिवंगत दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथि खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, रैयत विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता,पुर्व जिला परिषद सदस्य रतिया गंझू, देवपाल मुंडा, कन्हाई पासी, रामलखन गंझू सहित अन्य लोगों ने बारी बारी से दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने विचारों को रखते हुए स्वर्गीय शिबू सोरेन की जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके झारखण्ड निर्माण में दिए गए योगदान को विस्तार से बताया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि विश्व के आदिवासी आदिकाल से पर्यावरण की रक्षा करते आ रहे है, प्रकृति को बचाना आदिवासियों की जीवन शैली में शामिल है। प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। वहीं कार्यक्रम के अंत में आदिवासी महिलाओं के द्वारा पारंपरिक झुमर नृत्य किया गया साथ ही इस आयोजन पर खिचड़ी का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रंथू उरांव एवं संचालन राजकुमार उरांव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सरस्वती देवी विगन सिंह भोगता , रतिया गंझू, सुभाष उरांव, पंकज मुंडा, रंथू उरांव, राजकुमार उरांव रंजीत उरांव पवन उरांव विनोद मुंडा विजय पहान राजेश कुमार मुंडा किशन मुंडा सुनीता देवी चोरी मध्य मुखिया शीला कुमारी राय मुखिया जोगिंदर मुंडा बालेसर उरांव रूबी देवी किरण तिर्की दमयती देवी उरांव सुकांति उरांव चांदनी कुमारी लक्ष्मी उरांव फुलमनी कुमारी पारस उरांव शिवरात मुंडा सुशील उरांव सोनू उरांव राहुल गंझू विजय मुंडा लालदेव उरांव इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!