
अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने नागरिक अधिकारों की मांग तेज की, सरकार से संवैधानिक संवाद बहाल करने की अपील
लखनऊ। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा उत्तर प्रदेश ने संगठन के नेतृत्व में यादव समाज के संवैधानिक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नागरिक अधिकारों की मांग को लेकर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्वनी यादव ने कहा कि संगठन की ओर से उठाई जा रही मांगें राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों से जुड़ी हैं।
अश्वनी यादव ने बताया कि बार-बार इन मांगों को ‘राजनीतिक’ बताकर अनदेखा करना लोकतंत्र के मूल भाव के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यादव समाज किसी भी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने न्यायोचित अधिकारों और सामाजिक सम्मान की मांग कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार संवाद और न्याय का रास्ता नहीं अपनाती है, तो वर्ष 2027 में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संवैधानिक शक्ति का उपयोग कर सरकार को जवाब दिया जाएगा। यह कोई धमकी नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
महासभा ने सरकार से अपील की है कि वह समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संवाद बहाल करे और सम्मानजनक समाधान निकाले, ताकि लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द दोनों सुरक्षित रह सकें।


