A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

अन्य गौशाला ओ के बजाय यहां की स्थिति बेहतर

गौशाला मे गौवंशो का रख रखाव वेहतर

कटनी

जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत ताली रोहनिया में स्थित श्री नंद गोपाल गौशाला की स्थिति बेहद चौंकाने वाली है। हम आपको बताते चलें कि ताली रोहनिया में संचालित इस गौशाला में लगभग 305 नंग गौवंश दर्ज है। इनके बेहतर रखरखाव और खान पान सहित इनके समय-समय पर इलाज की उचित व्यवस्था होने के कारण बड़ी संख्या गायों की समिति प्रबंधक द्वारा देखभाल की जाती है इस मामले में क्षेत्र के समाजसेवियों ने बताया कि ग्राम पंचायत ताली रोहनिया में विगत वर्षों से गौशाला संचालित है और इसके बेहतर रखरखाव हेतु प्रबंधक द्वारा विभिन्न प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। पशुओं के इलाज हेतु प्रत्येक सप्ताह पशु चिकित्सक के द्वारा पशुओं को बेहतर इलाज दिया जाता है साथ ही पशुओं के आहार एवं चारा भूसा भी पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है। पशुओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे के द्वारा भी निगरानी की जाती है। गौशाला प्रबंधक ने स्वयं बताया की हमारे द्वारा गौशाला में गोवंश को लेकर विभिन्न प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं अगर हम अन्य गौशालाओं की बात करें तो हर दूसरे– तीसरे दिन भूख और इलाज के अभाव में गायों की मौत हो रही है। कागजों में गौवंश सुरक्षित दिखाए जाते है,जबकि वास्तविकता में गायें सड़कों पर या फिर गौशालाओं में दम तोड़ रही है। लेकिन सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाती है जिसके चलते हमारे द्वारा गायों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से  बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!