
आज दिनांक 20.04.2026 को गया कॉलेज, गया में सीआईडी (कमजोर वर्ग) के तत्वावधान में “मिशन वात्सल्य पोर्टल” एवं “मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017” विषय पर एक दिवसीय श्रेणी स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित गया पुलिस के अन्य पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने तथा कानूनी प्रावधानों के अनुपालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




