A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आवासीय परिसरों मे बनाए जायेगे मतदान केन्द्र

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग ने बड़े आवासीय परिसरों मे मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव रखा है। चुनावों के समय पर मतदाताओ को सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव आयोग प्रयासरत है। जिला कलेक्टर ने मतदाताओ की मतदान केन्द्र तक पहुंच को और आसान करने के लिए बड़े आवासीय परिसरो मे अलग से मतदान केन्द्र स्थापित करने पर जोर दिया। यह पहल भारत चुनाव आयोग के दिशानिर्देशानुसार किया गया है।जिला प्रशासन इसके लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। ताकि मतदाताओ को मतदान करने मे आसानी हो सके। ऐसे क्षेत्र जहां पर 200से अधिक फलैट एवं 900 से अधिक मतदाता हो, ऐसे आवासीय परिसरो मे मतदान केंद्र बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपने आवासीय परिसरो मे मतदान केंद्र स्थापित करवाने के ईचछुक निवासियो को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर इस कार्य को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!