
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उसका बाजार में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि पिछले एक माह से निर्माण कार्य बंद है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हाल में मई 2026 के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विद्यालय के रसोईघर का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि विद्यालय की छात्राएं लैब में प्रैक्टिकल कार्य कर रही थीं।






