
दिनांक : 13 मई 2026 को ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित पालना घर में चयनित कर्मियों एवं DHEW (District Hub for Empowerment of Women) अंतर्गत नियुक्त Gender Specialist को आज जिला पदाधिकारी, गया के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पालना घर के माध्यम से कामकाजी महिलाओं के बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं Gender Specialist महिलाओं से संबंधित योजनाओं के सफल संचालन एवं जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सभी चयनित कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस गया डॉ रश्मि वर्मा , ज़िला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकाश निगम गया जयवन्ती सिन्हा, ज़िला मिशन समन्वयक District Hub for Empowerment of Women सुशांत आनंद एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





