A2Z सभी खबर सभी जिले की

AHTU हरिद्वार द्वारा सदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार किया जा रहा जन जागरूक गोष्टी का आयोजन

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

AHTU हरिद्वार द्वारा सदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार किया जा रहा जन जागरूक गोष्टी का आयोजन

 

आज दिनांक 13/5/2026 बुधवार को AHTU हरिद्वार द्वारा शहर से अति सदूर क्षेत्र के ग्रामीण गांव माझारेडी में स्थिति राजा बाबू इण्टर कॉलेज हरिद्वार में जन जागरूक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे 200 छात्र छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकगणों , कर्मचारियों को हेo काo विनीता सेमवाल द्वारा मानव तस्करी का अर्थ ,कारण व इसकी रोकथाम हेतु बनाए गए विभिन्न अधिनियम व पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दी जाने वाली योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया।

 

इसके साथ ही काo दीपक चंद द्वारा साइबर ट्रैफिकिंग,साइबर क्राइम ,साइबर फ्रॉड ,युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति इसके कारण व रोकथाम हेतु आम जन मानस के सहयोग व पुलिस द्वारा किय जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया ।

साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवा हेतु टोल फ्री नंबर 112,साइबर क्राइम हेतु1930,छात्र छात्राओं हेतु काउंसलिंग सहायता हेतु 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर,पुलिस ऐप के प्रयोग व SOS बटन के महत्व के विषय में जागरूक किया गया।

 

हेoकाo सुरजीत कौर द्वारा गुड टच बेड टच नैतिक शिक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।

गोष्टी के दौरान छात्र छात्राओं व अध्यापक गणों के मन मस्तिष्क के उठने वाली जिज्ञासा व विभिन्न प्रश्नों के सरल,प्रभाव शाली उदाहरण देकर उत्तर दिए गए।

प्रधानाचार्य अंजना सैनी द्वारा AHTU हरिद्वार द्वारा दी विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी व रोचक भाषा शैली की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय व ऐसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।

जन जागरूक गोष्टी हेतु प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र चंद रमोला द्वारा नियुक्त टिम में निम्न कर्मचारी गणों द्वारा भाग लिया गया।

1. मुख्य आरक्षी विनीता सेमवाल

2. मुख्य आरक्षी सुजीत कौर

3. कांस्टेबल चाo दीपक चंद

Back to top button
error: Content is protected !!