A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

एनके एरिया स्थित डकरा परियोजना में विश्वकर्मा पूजा का होगा भव्य आयोजन।।

एनके एरिया स्थित डकरा परियोजना में विश्वकर्मा पूजा का होगा भव्य आयोजन।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल के एनके एरिया स्थित डकरा परियोजना में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर, परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर एक नई विश्वकर्मा पूजा समिति का गठन किया है। निर्माण और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित यह पूजा, मशीनरी और उपकरणों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। रविवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की, जिसमें सर्वसम्मति से सुजीत कुमार को ही संरक्षक चुना गया। वहीं, कोलियरी मैनेजर अशोक कुमार को अध्यक्ष और टूपा महतो को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नरेश करमाली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, अतुल कटीहर, कमल कुमार गोगवानी, प्रीतिश दास, प्रकाश गहलौत, तनवीर आलम, देवपाल मुंडा, जय मंगल सिंह, रामप्रवेश राम, संजय कुमार सिन्हा, मुमताज अहमद, कंचन महतो, हलीम खान और सुरेंद्र चौहान को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!