A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़धमतारी

कुरूद के तीन हीरोइन तस्करों को पुलिस ने धरदबोचा, 4.85 ग्राम हीरोइन जब्त, तस्करी का पूरा नेटवर्क उजागर

नाकेबंदी के दौरान बाइक से पकड़े गए चिट्टा तस्कर, मोबाइल से हुई डीलिंग से खुले कई राज

श्रवण साहू, धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत चौकी बिरेझर (थाना कुरूद) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 05.08.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर रायपुर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर बाइक से लौट रहे हैं।
बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम बिरेझर, NH-30 रोड, चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकाबंदी की गई। मौके पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।अमन चंद्राकर के कब्जे से हेरोइन (शुद्ध 2.18 ग्राम)- 21,000 रूपये, नकद 1,500 रूपये, बाइक पल्सर क्र. CG 05 AQ 8947 45,000 रूपये,  OPPO मोबाइल 7,000 रूपये जब्त किया गया।दुष्यंत चंद्राकर के कब्जे से हेरोइन (शुद्ध 1.83 ग्राम) 18,000 रूपये, नकद 1,000रूपये VIVO मोबाइल 6,000 रूपये, कुल बरामद हेरोइन – 4.85 ग्राम (कीमत लगभग 39,000/-रूपये ), कुल जब्त संपत्ति 91,500 रूपये से अधिक जब्त कर कार्रवाई की गई।

डीलिंग और नेटवर्क का खुलासा:

●अमन ने 7,900 रूपये स्कैन कर भेजे, दुष्यंत ने 8,000 रूपये नकद दिए।
●दो झिल्लियों में से एक अमन ने अन्य को देना, दूसरी दुष्यंत ने मेहुल चंद्राकर को देना स्वीकार किया।
●तीनों ने खुद भी नशे का सेवन करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता:

● अमन चंद्राकर, उम्र 27, सरोजनी चौक, कुरूद
● दुष्यंत चंद्राकर उर्फ सोनू, उम्र 26, ग्राम भोथली, कुरूद,कुरूद थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)
● मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर, उम्र 26, बस स्टैंड, सांधा चौक, कुरूद थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)
(गिरफ्तार व पूछताछ में अपराध स्वीकार)

अपराधियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक: 196/2025 धारा: 21(क), 29 NDPS Act के तहत विधिक कार्रवाई की गई।तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, मोबाइल डिटेल और सबूत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।इस कार्यवाही में चौकी बिरेझर थाना कुरूद की टीम ने मुस्तैदी, सटीक सूचना और साहसिक कार्यवाही के जरिए तस्करों के नेटवर्क को उजागर किया।यह कार्यवाही नशा विरोधी अभियान को और मजबूती प्रदान करती है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी:

धमतरी पुलिस की अपील:

धमतरी पुलिस नागरिकों से आग्रह करती है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का साथ दें। किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।

Back to top button
error: Content is protected !!