

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उद्योग विभाग की योजनाओं की गई समीक्षा ।
आज दिनांक 22.01.2026 को जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर (भभुआ) की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं यथा PMEGP, PMFME एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्वीकृति एवं भुगतान की अद्यतन स्थित को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक, जिला संसाधन सेवी एवं ऋण आवेदक उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य 70 के सापेक्ष 46 स्वीकृतियाँ एवं 11 भुगतान किए गए हैं। PMEGP योजना की आवेदकवार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 168 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 73, पंजाब नेशनल बैंक – 43, बिहार ग्रामीण बैंक – 19, बैंक ऑफ इंडिया – 17, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 5 तथा इंडियन बैंक – 2 आवेदन शामिल हैं।
अस्वीकृत आवेदनों के संबंध में बैंकों द्वारा स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को आगामी बैठक में अस्वीकृत एवं लंबित आवेदनों के वास्तविक कारणों के साथ स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा द्वारा इस सप्ताह में 2 आवेदन, महेशुआ शाखा से 1 आवेदन एवं चैनपुर शाखा से 1 नए आवेदन की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया। बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा पुसौली से 1 आवेदन, भभुआ शाखा से 1 आवेदन एवं छांव शाखा से 1 ऋण आवेदन की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया।
PMFME योजना के अंतर्गत सभी बैंकों को अगली बैठक से पूर्व लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)



