
बस्ती/सिद्धार्थनगर:
सहालग के मौसम में अवैध संबंधों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का दबाव डालने पर एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को आला-ए-क़त्ल (चाकू) के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

—
🟥 क्या हुआ?
टेकघर नगर, कोतवाली बांसी (सिद्धार्थनगर) के दिलीप कुमार अग्रहरि ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
युवती गर्भवती थी और शादी का दबाव बना रही थी।
दिलीप ने उसे रुधौली (बस्ती) के पास झाड़ी में ले जाकर उसके दो वर्षीय बेटे के सामने ही गला रेत दिया।
हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
—
🟥 कैसे खुला राज़?
गुरुवार को रुधौली कस्बे के पास झाड़ी में युवती का शव मिला।
सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को सीधे प्रेमी तक पहुंचा दिया।
कड़ाई से पूछताछ में दिलीप टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।
—
🟥 क्यों किया कत्ल?
प्रेमिका गर्भवती होने के बाद लगातार शादी का दबाव बना रही थी।
आरोपित बदनामी और जिम्मेदारी से बचना चाहता था।
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।
—
🟥 पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने चाकू सहित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
त्वरित खुलासे पर एसपी ने टीम को ₹25,000 इनाम घोषित किया।
—
🟥 मौके पर मौजूद टीम
कोतवाल संजय दुबे
सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव
एसआई शिवकुमार यादव
अनिल कुमार, चंदन कुमार
मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र दु
बे, संतोष यादव
आरक्षी अंकित राय, अनुभव, अमित सिंह, मनभावती, राजू



