A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गेहूं उठान में तेजी लाने के सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम जगदीश चंद्र

गेहूं उठान में तेजी लाने के सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम जगदीश चंद्र
नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र ने अपने कार्यालय में गेहूं खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उठान कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में मार्केट कमेटी सचिव पूजा, डीएफएससी, हैफेड तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सहित सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि खरीदी गई गेहूं के उठान कार्य में तेजी लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि उठान प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए तुरंत गति बढ़ाई जाए।एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि नरवाना की अनाज मंडियों व अन्य खरीद केंद्रों में अब तक 22 लाख 47 हजार 550 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 12 लाख 95 हजार 683 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, लेकिन उठान मात्र 2 लाख 26 हजार 767 क्विंटल ही हुआ है, जो अपेक्षाकृत धीमा है। उन्होंने बताया कि यह आंकड़े रविवार तक के हैं।उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन उठान की गति संतोषजनक नहीं है। यदि उठान तेज नहीं किया गया तो मंडियों में गेहूं का जमाव बढ़ सकता है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।एसडीएम ने बताया कि अनाज मंडी व कपास मंडी नरवाना, अनाज मंडी धमतान साहिब के अलावा गढ़ी, धनौरी, बरटा, बेलरखां, दनौदा कलां, फरैन कलां, खरल, मंगलपुर, फुलियां कलां, सुदकैन खुर्द और उझाना सहित विभिन्न स्थानों पर सब-यार्ड बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर डीएफएससी, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा खरीद के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।बैठक के अंत में एसडीएम ने सभी एजेंसियों के अधिकारियों, एजेंटों व ठेकेदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि उठान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय में कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!