
भिंड रिपोर्टर राजबहादुर सिंह गोरमी थाना क्षेत्र के अरेले का पूरा के चंद्रशेखर पुत्र अहीवरण सिंह नरवरिया से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 4लाख रूपये देवगढ़ निवासी सूरज उर्फ़ सागर सिंह सिकरवार और छोटे भाई विक्की सिकरवार निवासी नंदपुरा थाना देवगढ़ मुरैना से 2023मे लिए थे. इसके बाद न तो युवक की नौकरी लगी और न ही रूपये लौटाये. मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान आवेदक ने एस. पी श्री असित यादव से शिकायत की थी. जिस पर से पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था. जिसके चलते पुलिस ने विक्की सिकरवार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ मे खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी ठगी की है.



