A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ – रायपुर अबूझमाड़ आपरेशन में शामिल जवानों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिलक लगाकर जवानों का किया अभिनन्दन,गस्त के लिए 50 मोटरसाइकिल जवानों को मिली

रायपुर,छत्तीसगढ़

रायपुर, 23 मई 2025। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग सुरक्षा कैंप में हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में हुए सफल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि “आपकी वीरता से अबूझमाड़ में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।”

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जवानों के सम्मान में आयोजित समारोह में 50 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गश्त को और मजबूत करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन, वाटर सप्लाई और विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया, जिसकी कुल लागत 8 करोड़ 1 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को शिक्षा की दिशा में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विकास योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को घर की चाबी, स्वीकृति आदेश और प्रथम किस्त की राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजना के तहत आवास लाभार्थियों को नगद भुगतान भी किया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में “नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना” और “मिनीमाता महतारी जतन योजना” के तहत दो लाभार्थियों को बीस-बीस हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, “बस्तर में अब डर नहीं, विकास की बात होती है। सरकार का प्रयास है कि सुरक्षा और सेवा दोनों के माध्यम से यहां के नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बस्तर और अबूझमाड़ के दूरस्थ इलाकों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बासिंग कैंप में की घोषणा
1. 20 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण।
2. 10 लाख की लागत से बासिंग हेतु खेल मैदान की स्वीकृति।
3. 10 लाख की लागत से बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला मरम्मत की स्वीकृति।
4. 24 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन।
5. 25 लाख की लागत से ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति।
6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल के लिए 15 लाख की स्वीकृति।

ब्यूरो चीफ
Vande bharat news
Dhamtari C. G.

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!