A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

 

*जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*

 

*चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही*

 

*हरिद्वार 16 अप्रैल 2026*

 

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद ने संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है आयुक्त, खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड देहरादून सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रा मार्ग चिड़ियापुर पर स्थित ढाबा, होटल एवं होलसेलरों का निरीक्षण, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया तथा कुल 9 ढाबों एवं होटलों तथा एक होलसेलर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एक ढाबा असवाल ग्रीन वैली ढाबा में फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं पाए जाने के कारण मौके पर ही ढाबा संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर फूड लाइसेंस बनवाकर प्रदर्शित करने के आदेश निर्गत किए गए।

उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक एवं शाही जीरा पेय पदार्थ की मिल रही लगातार शिकायत के मध्य नजर शाही जीरा कोल्ड ड्रिंक एवं एक अन्य कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए। शाही जीरा कोल्ड ड्रिंक के निर्माता कंपनी द्वारा ड्रिंक की बोतलों पर एक्सपायरी डेट अंकित न करने पर तथा विक्रय इनवॉइस पर फूड लाइसेंस संख्या अंकित न करने पर निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया है तथा होलसेलर को निर्देशित किया गया है कि उक्त सभी bottols का विक्रय ना करें और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर उक्त सभी bottols को मार्केट से recall करके अनुपालन रिपोर्ट विभाग को जमा करने की निर्देश दिए गए हैं, साथ ही Diet Coke की निर्माता कंपनी को उनके द्वारा Diet Coke कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर नो शुगर, नो कैलोरीज क्लेम के दावे की सत्यता का पता लगाने के लिए और इस क्लेम से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट को जमा करने हेतु नोटिस जारी किया गया हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम कैलाश टम्टा द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में निरीक्षण एवं सैम्पलिंग अभियान के तहत दूध के 02 तथा मावा का 01 नमूना जांच हेतु संग्रहित कर, प्रयोगशाला को भेजे गये हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसील रूडकी कपिल देव द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कोर कॉलेज रूडकी से नारसन बॉर्डर तक अवस्थित होटल एवं ढाबों का सधन निरीक्षण किया गया तथा अरहर दाल का 01. पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का 01, मियोनीज का का 01 तथा बेसन का 01 नमूना जांच हेतु संग्रहित कर, प्रयोगशाला को भेजे गये हैं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!